दशमेश नगर फायरिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

जालंधर, 13 जून (जितेंद्र पम्मी) - दशमेश नगर में कल रात हुई गोलीबारी की घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में मरने वाला युवक हमलावरों का ही साथी निकला। हमले के शिकार सौरभ की हालत स्थिर बताई जा रही है। यह जानकारी ए.डी.सी.पी. राकेश यादव ने दी।

#Crime News