NEET Re-Exam: अबू धाबी बना छात्र का एग्जाम सेंटर, परिवार का दावा
नागपुर, महाराष्ट्र, 20 जून - NEET की तैयारी कर रहे अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब के परिवार का दावा है कि 21 जून को होने वाले NEET-UG री-एग्जाम के लिए उन्हें अबू धाबी का एक स्कूल एग्जाम सेंटर के तौर पर मिला था।
उनके पिता, मोहम्मद तालिब ने बताया, "...कल शाम 4 बजे एडमिट कार्ड डाउनलोड हुआ। सेंटर अबू धाबी का एक स्कूल मिला था। हमने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। उन्होंने हमें मेल भेजने के लिए कहा। मेल भेजने के बाद हमें कॉल आया कि शनिवार शाम 4 बजे तक हमें नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। हमने ऑप्शन के तौर पर 3 ज़िले चुने थे, लेकिन अब हमारी मांग है कि नागपुर सेंटर ही दिया जाए क्योंकि वह सदमे में है। किसी दूसरे ज़िले में जाने का समय नहीं है। कल वह बहुत रोया और एग्जाम भी नहीं देना चाहता था। लेकिन उसकी माँ ने उसे समझाने की कोशिश की। अगर वह मान जाता है, तो वह एग्जाम देगा। उसके पास पासपोर्ट भी नहीं है।

