वन विभाग ऊना की  बड़ी कारर्वाई:रात भर चले सर्च र्ऑपरेशन में अवैध लकड़ी के 10 वाहन जब्त


ऊना, 20 जून : हिमाचल  प्रदेश वन विभाग, ऊना ने वन माफियाओंके खिलाफ  एक बड़ी कारर्वाई करते हुए  अवैध वन संपदा से लदे 10 वाहनों को जब्त किया है।वन विभाग द्वारा पुख्ता सुचना के आधार पर कारवाई करते हुए टीमों का गठन किया गया। जिला के अम्ब व भरवाई रेंज में शापामारी के दौरान सफलता हासिल करते हुए 10 वाहनों को अवैध लकड़ी ले जाते हुए पकड़ा। जिला वन अधिकारी विकल्प कुमार ने बताया की पकडे गए वाहन चालकों के पास लकड़ी के कोई वैध दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए है जिसके चलते आगे की कारवाई की जा रही है।

#वन विभाग ऊना