बठिंडा :  पेट्रोल बम ब्लास्ट का  तीसरा  आरोपी  गिरफ्तार 


बठिंडा , 27 जून - बठिंडा पुलिस ने पेट्रोल बम ब्लास्ट के तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
SP हीन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों डॉ. तरसेम गर्ग के होम्योपैथी हॉस्पिटल में पेट्रोल बम ब्लास्ट किया गया था। उसमें दो आरोपियों को दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया गया था और तीसरे आरोपी संदीप सिंह को भी बठिंडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। ये तीनों फाजिल्का जिले के गांव खुहियां सरवर के रहने वाले हैं और बेरोजगार हैं। संदीप सिंह BA की पढ़ाई कर रहा है। उसने ही पेट्रोल बम ब्लास्ट का वीडियो बनाकर भेजा था। उसने ही अपने दूसरे साथियों को इस काम के लिए तैयार किया था। उसे बताया गया था कि इस काम के लिए 10 लाख रुपये दिए जा रहे हैं और उसके अकाउंट में 5000 रुपये ट्रांसफर किए गए थे और उसने दूसरों को 500-500 रुपये दिए थे। बाकी सारी जानकारी मोबाइल फोन की जांच के बाद ही पता चलेगी।

#बठिंडा :  पेट्रोल बम ब्लास्ट