समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ​​ने लखनऊ में आग की घटना पर दिया बयान 

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 22 जून - समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ​​ने लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में आग लगने की घटना पर कहा, 'यहां लखनऊ में अलीगंज में बहुत भीषण आग लगी है जिससे 15 युवाओं की मौत हो गई और कई लोग गंभार रूप से घायल हैं ये केवल दर्दनाक हादसा नहीं है ये सरकार और प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है। जिसके कारण 15 छात्र और युवाओं की मौत हुई है। हमारी मांग है जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिवार वाले लोगों को 1 करोड़ रुपया आर्थिक मुआवजा दिया जाए। उनके परिवार में किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए और जो लोग घायल हैं उनको सरकार 50 लाख रुपए देने का मुआवजा देने का काम करे। आज जो सरकार ने मुआवजा दिया है वो बहुत कम है। इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। 

 
#समाजवादी पार्टी
# रविदास मेहरोत्रा
# लखनऊ
# आग