अंगद दत्ता 4845 वोटों से दोबारा बने यूथ कांग्रेस जालंधर अर्बन के ज़िला प्रधान
जालंधर, 22 जून - यूथ कांग्रेस चुनाव के घोषित परिणामों में अंगद दत्ता ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 4845 वोट हासिल किए और एक बार फिर यूथ कांग्रेस जालंधर अर्बन के ज़िला प्रधान चुने गए।
जीत के बाद भावुक होते हुए अंगद दत्ता ने कहा कि यह जीत उनके पिता के आशीर्वाद, उनके संघर्ष और उनके द्वारा दिखाए गए जनसेवा के मार्ग का परिणाम है।
“यह जीत मैं अपने पिता स्व. श्री अनिल दत्ता जी को समर्पित करता हूं। आज मैं जो भी हूं, वह उनकी दी हुई सीख, संस्कार और आशीर्वाद की वजह से हूं। उन्होंने हमेशा कांग्रेस पार्टी की मजबूती और लोगों की सेवा के लिए काम किया। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं उनके अधूरे सपनों और मिशन को पूरी ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाऊं।”
#अंगद दत्ता
# कांग्रेस
# जालंधर

