Muharram के दौरान Lucknow में दर्दनाक हादसा, छज्जा गिरने से दो मासूमों की मौत, कई घायल


लखनऊ, उत्तर प्रदेश, 27 जून : मोहर्रम के जुलूस के दौरान शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। सबील लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को खाने का सामान बांटने के दौरान मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। मलबे के नीचे दबने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हैं। हादसे के बाद चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

#Lucknow
#Muharram