दिल्ली में CNG की कीमतों में बढ़ोतरी


नई दिल्ली, 29 अगस्त - दिल्ली में CNG की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है, जो आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई है। अब दिल्ली में CNG की कीमत 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। वीडियो CNG स्टेशन से है।

पश्चिम एशिया संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों का असर: IGL की ओर से जारी बयान में इस बढ़ोतरी के पीछे पश्चिम एशिया संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट LNG की बढ़ती कीमतों को प्रमुख कारण बताया गया है. कंपनी के अनुसार जुलाई 2026 से पश्चिम एशिया संकट के दोबारा बढ़ने के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते LNG कार्गो की आवाजाही प्रभावित हुई है. इसके चलते वैश्विक LNG कीमतें संकट से पहले के स्तर की तुलना में लगभग दोगुनी हो गई हैं.

#दिल्ली