दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 3000 केस: सीएम ने बुलाई आपात बैठक
नई दिल्ली, 25 अगस्त - राजधानी दिल्ली में एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) के मामलों में अचानक हुई वृद्धि ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। शहर में अब तक इस संक्रमण के लगभग 3,000 मामले सामने आ चुके हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री गुप्ता ने स्वास्थ्य व्यवस्था और रोकथाम के उपायों की समीक्षा के लिए तुरंत एक उच्च स्तरीय आपातकालीन बैठक बुलाई है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने जनता से अपील की है कि वे पैनिक न करें। स्थिति को लेकर जारी चिंताओं को दूर करते हुए उन्होंने कहा कि भले ही आंकड़े बढ़े हैं, लेकिन दिल्ली में कोरोना की स्थिति पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण में है।
स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त संख्या में डॉक्टर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही, हमारे पास आवश्यक दवाओं और अन्य मेडिकल उपकरणों का भी पूरा स्टॉक मौजूद है। स्वास्थ्य विभाग किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

