आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
नई दिल्ली, 21 अगस्त - दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज सुबह से ही जाति आधारित आरक्षण के विरोध में बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन के लिए जुटे। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का दावा किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने मौके पर पहुंचकर कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही आरक्षण हटाओ प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों जंतर मंतर से हटाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस आस पास के इलाके को भी खाली करवा रही है। वहीं, आयोजक हर्ष दूबे के सभी प्रदर्शनकारियों को राजघाट पहुंचने की अपील की है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस और आरएएफ ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के चलते जंतर-मंतर पर कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

