रेवंत रेड्डी की US यात्रा क्यों अटकी?: MEA ने बताई वजह, कहा- CM पद के अनुरूप नहीं था प्रस्तावित कार्यक्रम
नई दिल्ली, 21 अगस्त - तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर विदेश मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ब्रिटेन की यात्रा के लिए उन्हें राजनीतिक मंजूरी दी गई थी। वहीं, अमेरिका यात्रा के लिए मंजूरी नहीं दिए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रियों और अन्य गणमान्य लोगों की विदेश यात्राओं का आकलन विदेश मंत्रालय करता है। इसके बाद यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी दी जाती है।
जायसवाल ने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम पद और यात्रा के उद्देश्य के अनुरूप होना चाहिए। उनके मुताबिक, इस मामले में अमेरिका के लिए प्रस्तावित यात्रा इन मानकों के अनुरूप नहीं थी, इसलिए राजनीतिक मंजूरी नहीं दी गई।

