हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ ने विधायकों को ज्ञापन सोपा
अम्बाला , 21 अगस्त - अपनी मांगों को लेकर हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ ने आज पूरे हरियाणा में सभी विधायकों को ज्ञापन सोपा उसी कड़ी में अंबाला छावनी में भी हरियाणा नगर पालिका संघ के कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया जिसमें अनिल विज ने उन्हें आश्वासन दिया ! ज्ञापन देने के बाद हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य उप-प्रधान सेवाराम बहोत ने कहा की उन्होंने मंत्री जी को आज ज्ञापन सोपा है और उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि जल्द ही आपकी मांगों का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे !
#हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ

