नीट पीजी 2026: 2.73 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सवालों की संख्या घटी

नई दिल्ली, 27 अगस्त - दिल्ली में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अभिजात शेठ ने नीट पीजी 2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए तैयारियां अच्छी तरह की गई हैं और इसे सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि परीक्षा की पवित्रता और विश्वसनीयता बनाए रखना सुनिश्चित किया जाएगा। परीक्षा को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
डॉ. अभिजात शेठ के अनुसार, नीट पीजी 2026 के लिए कुल 2,73,183 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 2,73,083 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं। यानी पंजीकृत अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र मिल चुके हैं। 
नीट पीजी 2026 में सवालों की संख्या को लेकर भी बड़ा बदलाव किया गया है। डॉ. अभिजात शेठ ने बताया कि परीक्षा की अवधि में बढ़ोतरी नहीं की गई है।
हालांकि, अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक सवालों के जवाब देने का पूरा अवसर मिल सके, इसके लिए प्रश्नों की संख्या 200 से घटाकर 180 कर दी गई है। यानी परीक्षा की अवधि पहले जैसी ही रहेगी, लेकिन इस बार प्रश्नपत्र में कुल 180 सवाल होंगे।

#नीट पीजी
# परीक्षा
# सवालों