विज्ञापन विवाद: कंगना के कटाक्ष के बाद अब राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, कृति सेनन के समर्थन में क्या कहा?

नई दिल्ली, 25 अगस्त - बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को हाल ही में एक विज्ञापन के चलते काफी ट्रोल किया गया था। इस मामले पर उन्हें एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने भी जमकर घेरा था, जिसके बाद आज मंगलवार को कृति ने एक स्टोरी शेयर कर इस पूरे मामले पर सफाई दी थी। अब इन सब के बीच राहुल गांधी ने भी एक्ट्रेस का समर्धन किया है। 

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कृति सेनन विवाद पर अपनी राय दी है। राहुल ने मंगलवार शाम मामले पर एक पोस्ट साझा कर कृति सेनन का सपोर्ट किया।

पूरे विवाद पर कृति ने जो बयान जारी कर सफाई दी थी, राहुल ने उसे री-शेयर करते हुए लिखा- एक महिला क्या पहनती है? क्या करती है? और कहां जाती है? यह उसकी मर्जी है। महिलाओं को उनकी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें।

अब कृति ने इन ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि किसी महिला के कपड़ों से उसकी संस्कृति के प्रति सम्मान को नहीं मापा जाना चाहिए। महिलाओं पर बात करते हुए कृति ने कहा, 'आखिर हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए?

समय के साथ पारंपरिक फैशन भी बदला है, लेकिन आज भी किसी महिला की संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से क्यों मापा जाता है? संस्कृति और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं।'

#विज्ञापन
# कंगना
# राहुल गांधी
# कृति सेनन