मॉस्को में क्यों उतरा अमेरिकी सेना का विमान?: क्रेमलिन बोला- कोई जानकारी नहीं, रूस पहुंचने से पहले कई जगह रुका

मास्को, 25 अगस्त - रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मास्को में सोमवार को एक अप्रत्याशित घटना देखने को मिली है। अमेरिकी सेना का बोइंग सी-17A ग्लोबमास्टर III मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान रूस की राजधानी मॉस्को में उतरा है। इस विमान को लेकर अभी तक न तो अमेरिका की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वही क्रेमलिन की ओर से भी इस विमान की जानकारी साझा नहीं की गई है।

रूसी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन एयर ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने सोमवार सुबह मॉस्को में एक अमेरिकी बोइंग सी-17A ग्लोबमास्टर III मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की लैंडिंग दर्ज की गई है। वहीं इस मामले पर क्रेमलिन की ओर से ऐसी किसी जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की है।

#मॉस्को