मॉस्को में गोलीबारी कर 140 लोगों की जान लेने वाले चारों आतंकी गिरफ्तार


नई दिल्ली, 24 मार्च- रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तर-पश्चिम में क्रोकस सिटी हॉल और कॉन्सर्ट कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार (22 मार्च) की शाम हुए हमले के कारण अब तक 133 लोगों की मौत हो गई है और 140 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. जान गंवाने वालों में बच्चे भी शामिल हैं. मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.