कैलगरी में गुरुद्वारा साहिब को ढहाने की फोन पर मिली धमकी

कैलगरी, 18 अगस्त (जसजीत सिंह धामी)- गुरुद्वारा दशमेश कल्चर सेंटर कैलगरी को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ढहाने की धमकी दी गई है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने पहले गुरुघर में फोन कर कहा कि गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग खाली करवा दें, हमें पार्किंग वाली जगह पर तारें डालनी हैं। बाद में खुद को कंपनी का सी.ई.ओ. बताने वाले एक व्यक्ति ने फोन पर गुरुद्वारा साहिब के चेयरमैन भाई रणबीर सिंह परमार से बात करते हुए गुरुघर की इमारत को ढहाने की धमकी दी।

प्रबंधक कमेटी ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी है। परमार ने बताया कि अल्बर्टा की मुख्यमंत्री के कार्यालय को भी ई-मेल के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। इसके साथ ही काउंसलर, सांसदों और विधायकों को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है। खबर लिखे जाने तक धमकी देने के पीछे किसी कारण का पता नहीं चल पाया है।

#कैलगरी में गुरुद्वारा साहिब को ढहाने की फोन पर मिली धमकी