ईरानी न्यूज एजेंसी ने जारी किया मोजतबा खामेनेई का बिना तारीख वाला वीडियो

तेहरान (ईरान), 9 अगस्त - इजरायली मीडिया में ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की तबीयत गंभीर होने और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए जाने के दावों के कुछ दिनों बाद ईरानी न्यूज एजेंसी ने उनका एक बिना तारीख वाला वीडियो जारी किया है। वीडियो में मोजतबा खामेनेई स्वस्थ नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो पहली बार ईरान सरकार द्वारा प्रायोजित और इस्लामिक डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा संचालित मेहर न्यूज एजेंसी ने जारी किया। इसे खामेनेई की सेहत और उनके ठिकाने को लेकर बढ़ रही अटकलों को खारिज करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

 
#ईरानी न्यूज एजेंसी ने जारी किया मोजतबा खामेनेई का बिना तारीख वाला वीडियो