CWG 2026 Day-9: अस्मिता डे का राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण
ग्लास्गो, 31 जुलाई - भारतीय जूडिका अस्मिता डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है। अस्मिता का यह स्वर्ण ऐतिहासिक है क्योंकि इससे पहले भारत की ओर से किसी भी जूडोका ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक नहीं जीता था। अस्मिता का सामना फाइनल में कनाडा की हेडी काच से हुआ। अस्मिता फाइनल मुकाबले में 0-1 से पिछड़ रही थीं, लेकिन उन्होंने जल्द ही वापसी करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। चार मिनट का निर्धारित समय पूरा होने के बाद मुकाबला सडेन डेथ तक खींचा, जहां इस भारतीय जूडोका ने सोना अपने नाम किया।
#अस्मिता डे
# राष्ट्रमंडल खेलों

