बंगाल में जैश का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार, बड़े आतंकी नेटवर्क की जांच शुरू
बर्दवान, 31 जुलाई - पश्चिम बंगाल के पुरबा बर्धमान जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। जांचकर्ता एक व्यापक आतंकी नेटवर्क से उसके संभावित संबंधों की जांच कर रहे हैं। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है।
राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने गुरुवार देर रात बर्दवान कस्बे के एक आवासीय परिसर हामिद मंडल को गिरफ्तार किया। वह यहां एक किराए के मकान में रहता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंडल पिछले दो से तीन महीनों से कानून प्रवर्तन एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए उस फ्लैट में रह रहा था।
पुलिस ने बताया कि उसके मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों से बरामद सामग्री से पता चलता है कि वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बारे में जानकारी जुटा रहा था। अब जांचकर्ताओं को यह पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि क्या वह किसी हमले की योजना बना रहा था।

