बंगाल: ममता ने बगावत के बीच अभिषेक का समर्थन किया, तृणमूल को फिर से मजबूत बनाने का संकल्प लिया
कोलकाता, 15 जुलाई तृणमूल कांग्रेस छोडऩे वाले कई बागी नेताओं द्वारा अभिषेक बनर्जी पर कथित मनमानी का आरोप लगाए जाने के बीच पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी बुधवार को अपने भतीजे के समर्थन में मजबूती से खड़ी नजर आईं। ममता ने'गद्दारों की ओर सेÓलोगों से माफी मांगी और कहा कि न तो उन्होंने और न ही उनके परिवार ने कभी राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए समझौता किया। ममता बनर्जी ने कड़े तेवर दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर केंद्रीय जांच एजेंसियों और पुलिस का इस्तेमाल कर नेताओं से दल बदलवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह तृणमूल कांग्रेस को फिर से शुरू से खड़ा करेंगी।
ममता ने साथ ही आरोप लगाया कि उनके विरोधी उन्हें मरता हुआ देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, वे चाहते थे कि मुझे दिल का दौरा पड़े। लेकिन मैं तब तक ङ्क्षजदा रहूंगी, जब तक तुम्हारा अंत नहीं देख लेती।पूर्व मुख्यमंत्री ने तृणमूल में फूट के बाद अभिषेक बनर्जी का जोरदार तरीके से बचाव करते हुए कहा कि उनके भतीजे को पार्टी पर हमला करने का'बहानाÓबना दिया गया है।ममता ने कहा कि अभिषेक और उनके परिवार के सदस्यों को बार-बार तलब किया गया लेकिन उन्होंने समझौता कर राहत पाने की बजाय राजनीतिक लड़ाई जारी रखना चुना।
पूर्व मुख्यमंत्री ने'फेसबुकपर लाइव के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, अभिषेक बनर्जी को एक बहाना बना दिया गया है। उनके परिवार के सदस्यों को तलब किया गया। अगर वह चाहते तो राहत पा सकते थे, लेकिन वह मैदान छोड़कर नहीं भागे। जिस तरह उन्होंने लड़ाई जारी रखी, उससे उनकी सारी कमियां माफ हो गईं। वरिष्ठ विधायक मदन मित्रा के नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट का दामन थामने के बाद ममता बनर्जी ने यह बयान जारी किया।

