पश्चिम बंगाल: 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का एन.काउंटर
कोलकाता, 8 जुलाई- पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। बता दें कि 4 जुलाई को बारुईपुर से 12 साल की बच्ची लापता हो गई थी। उनका शव 5 जुलाई को एक तालाब में मिला था। पोस्टमॉर्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई, जिसके बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के आरोप में प्रभास समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
#पश्चिम बंगाल: 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का एन.काउंटर

