PM मोदी आज इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रंबानन जाएंगे
जकार्ता, 8 जुलाई – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का आज तीसरा और अंतिम दिन है। वह आज इंडोनेशिया के सबसे बड़े और करीब 1,000 वर्ष पुराने हिंदू मंदिर प्रंबानन मंदिर का दौरा करेंगे। इसके बाद शाम को वह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के लिए रवाना होंगे, जहां उनका दौरा 8 से 10 जुलाई तक रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच लगभग 5,500 करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण रक्षा समझौते की घोषणा की। इस समझौते के तहत इंडोनेशिया भारत से ब्रह्मोस मिसाइल और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा। इसके अलावा भारत, मलक्का जलडमरूमध्य में स्थित महत्वपूर्ण सबंग बंदरगाह के विकास में भी सहयोग करेगा।
#PM मोदी आज इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रंबानन जाएंगे

