Drone Attack: होर्मुज में तीसरे टैंकर पर ड्रोन हमला, ऊर्जा आपूर्ति की बढ़ी चिंता

दुबई, 7 जुलाई - होर्मुज जलडमरूमध्य में मंगलवार को तीन टैंकरों को निशाना बनाया गया। यह फारस की खाड़ी के संकरे मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर हुए ताजा हमलों में से एक है। ब्रिटिश सेना ने यह जानकारी दी। 
 
ब्रिटेन के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने बताया कि तेल परिवहन के लिए बेहद अहम इस समुद्री मार्ग में तीसरे जहाज को ड्रोन से निशाना बनाया गया। इससे पहले मंगलवार को दिन में दो अन्य टैंकरों पर भी हमला किया गया था। यूकेएमटीओ के अनुसार, तीसरे जहाज को मामूली नुकसान पहुंचा है। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और जहाज अपनी यात्रा जारी रखे हुए है। यूकेटीएमओ इस क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही पर नजर रखती है। 
यह घटना ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है। हालांकि, दोनों देशों के बीच एक अंतरिम समझौता हुआ है। इन हमलों से इस बात की चिंता बढ़ गई है कि इस संकरे समुद्री मार्ग से गुजरने वाले व्यापारिक जहाज फिर से निशाना बन सकते हैं।

 
#Drone
# होर्मुज