बद्रीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: धाम पहुंची चार सदस्यीय जांच टीम; गणना कक्ष का किया निरीक्षण

बद्रीनाथ (चमोली), 7 जुलाई - बद्रीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी के मामले की जांच के लिए बीकेटीसी की ओर से गठित चार सदस्यीय जांच टीम आज बदरीनाथ धाम पहुंची। टीम ने बदरीनाथ के गणना कक्ष के साथ ही परिसर का निरीक्षण किया। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। टीम ने इसकी प्रारंभिक रिपोर्ट बीकेटीसी के अधिकारियों को  सौंप दी है।

मामले की जांच का सबसे महत्वपूर्ण आधार सीसीटीवी फुटेज को माना जा रहा है। बदरीनाथ मंदिर परिसर में एक जुलाई से हाई-रेजोल्यूशन कैमरे लगाए जाने शुरू हुए थे और अगले ही दिन कथित हेराफेरी का मामला सामने आ गया। मंदिर परिसर में कुल 32 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बताया जा रहा है कि एक कैमरे की फुटेज में आरोपी कर्मचारी मोबाइल फोन के साथ कुछ संदिग्ध वस्तु लेते हुए दिखाई दिया है। जांच टीम पुराने और नए दोनों प्रकार के कैमरों की रिकॉर्डिंग की पड़ताल कर रही है, ताकि घटना की वास्तविकता सामने आने के साथ यह भी स्पष्ट हो सके कि कहीं इस तरह की गतिविधियां पहले से तो नहीं चल रही थीं। मंदिर परिसर में कुल 32 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बताया जा रहा है कि एक कैमरे की फुटेज में आरोपी कर्मचारी मोबाइल फोन के साथ कुछ संदिग्ध वस्तु लेते हुए दिखाई दिया है। जांच टीम पुराने और नए दोनों प्रकार के कैमरों की रिकॉर्डिंग की पड़ताल कर रही है, ताकि घटना की वास्तविकता सामने आने के साथ यह भी स्पष्ट हो सके कि कहीं इस तरह की गतिविधियां पहले से तो नहीं चल रही थीं।

 
#बद्रीनाथ
# धाम