धूरी पुरानी आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट,दो लोगों की मौत


धूरी, 6 जुलाई  - धूरी के कक्कड़वाल रोड पर उस समय दहशत का माहौल बन गया जब पुरानी आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस खूनी झड़प में दो लोगों की मौत हो गई। घायलों को तुरंत धूरी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मौके से सबूत इकट्ठा कर रही है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी देख रही है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

#धूरी