अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम आज से शुरू


नई दिल्ली, 4 जुलाई ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार को तेहरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के दौरान भावुक हो गए। फार्स न्यूज के अनुसार, इस वर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल के हमलों में मारे गए खामेनेई के शोक समारोह की शुरुआत हो गई है।


फार्स न्यूज के मुताबिक, तेहरान के गवर्नर मोहम्मद सादेघ मोतमेदियन ने कहा, "शहीद नेता के अंतिम दर्शन और अंतिम विदाई समारोह के दौरान सुरक्षा के सर्वोच्च स्तर के इंतजाम किए जाएंगे।" उन्होंने कहा, "आज सुबह ठीक छह बजे तेहरान के प्रेयर ग्राउंड के द्वार खोले जाएंगे। इससे पहले प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।" उन्होंने लोगों से अपील की, "लोग इसी समय से प्रेयर ग्राउंड पहुंचने की योजना बनाएं।"

#अली खामेनेई