संगरूर में  ETT 5994 यूनियन  का विरोध प्रदर्शन


संगरूर , 4 जुलाई संगरूर से ETT 5994 यूनियन के सदस्य पुलिस स्टेशन के बाहर ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शिक्षा मंत्री से बात करने की कोशिश कर रहे उनके साथियों को पुलिस प्रशासन ने हिरासत में ले लिया।
 ETT 5994 यूनियन के नेता सुखप्रीत सिंह ने कहा कि उनका विरोध पिछले कई दिनों से धुरी में चल रहा है, जहाँ उनका एक साथी हरजीत सिंह टावर पर है। आज शिक्षा मंत्री के प्रोग्राम के दौरान जब उन्होंने मंत्री से बात करने की कोशिश की तो संगरूर पुलिस ने उनके साथियों को पकड़कर थाने में बंद कर दिया और उन पर केस करने की धमकी दे रही है।

#संगरूर