आज संगरूर और बरनाला जाएंगे मुख्यमंत्री मान, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
चंडीगढ़, 25 जून- पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann आज संगरूर और बरनाला के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे संगरूर जिले को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री धूरी में रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा कहेरू में एक अत्याधुनिक खेल स्टेडियम की आधारशिला भी रखेंगे। संगरूर में आयोजित सरपंच बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सरपंचों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुनेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे बरनाला जिले के गांव झलूर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को बठिंडा में सरपंचों के लिए बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने घोषणा की कि 15 अगस्त से पंजाब के सभी सरपंचों को ₹10,000 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।

