पूर्व मंत्री और BJP नेता मनोरंजन कालिया की तबीयत बिगड़ी
जालंधर, 24 जून (दविंदर) – जालंधर में गुरु नानक पुरा फाटक ओवर ब्रिज का उद्घाटन करने रवनीत बिट्टू के पहुंचने से पहले पूर्व मंत्री और BJP नेता मनोरंजन कालिया की तबीयत बिगड़ गई।
मनोरंजन कालिया को चक्कर आया और वह अचानक जमीन पर गिर पड़े और उनके समर्थक, BJP कार्यकर्ता उन्हें तुरंत गाड़ी में डालकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि मनोरंजन कालिया को कल से बुखार था। मनोरंजन कालिया का अस्पताल में इलाज चल रहा है और रवनीत बिट्टू उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं।
#मनोरंजन कालिया

