सूरत में भारी बारिश से कडोदरा चौकड़ी जलमग्न, जलभराव से जनजीवन प्रभावित


सूरत, गुजरात, 07 जुलाई : गुजरात के सूरत में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कडोदरा चौकड़ी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में पानी जमा होने से दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

#सूरत