अश्विनी वैष्णव ने ब्रह्मपुर-सूरत अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
ब्रह्मपुर (ओडिशा), 6 जुलाई - केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ब्रह्मपुर-सूरत (उधना) अमृत भारत एक्सप्रेस को ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि दक्षिणी और पश्चिमी ओडिशा को जोड़कर लाने वाली ट्रेन की व्यवस्था की मांग थी तो वह आज शुरू हुई। आज ब्रह्मपुर से सूरत की डेली सर्विस अमृत भारत एक्सप्रेस भी चालू हुई। आज पुरी स्टेशन का निर्माण देखा। बहुत अच्छे और भव्य तरीके से स्टेशन बनकर निकला है। भुवनेश्वर स्टेशन का निर्माण भी बहुत अच्छे तरीके से हो रहा है।
#अश्विनी वैष्णव
# ब्रह्मपुर-सूरत अमृत भारत एक्सप्रेस
# हरी झंडी

