पुणे के सोमवार पेठ इलाके में गिरी दो मंजिला इमारत

पुणे, 6 जुलाई - महाराष्ट्र के पुणे के सोमवार पेठ इलाके की ढांगर गली में दो मंजिला इमारत गिर गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्थानीय दमकल विभाग की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा टल गया। पुणे दमकल विभाग के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के अनुसार, इस घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की कोई खबर नहीं है। 

 
#पुणे
# इमारत