रिलीज के 2 दिन बाद ही OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज', कानूनी समीक्षा के चलते स्ट्रीमिंग पर रोक
नई दिल्ली, 5 जुलाई: अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'पंजाब '95', जिसका नाम बदलकर 'सतलुज' रखा गया था, अब OTT प्लेटफॉर्म से भी हटा दी गई है। यह फिल्म 3 जुलाई को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज हुई थी, लेकिन रिलीज के कुछ ही समय बाद इसे अचानक प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।
फिल्म 'सतलुज' (मूल शीर्षक 'पंजाब '95') पंजाब के प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है। इससे पहले भी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने को लेकर कई तरह की बाधाओं और विवादों का सामना करना पड़ा था।
अब ZEE5 से फिल्म हटाए जाने के बाद एक बार फिर इसकी रिलीज को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, फिल्म को प्लेटफॉर्म से हटाने के पीछे की आधिकारिक वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

