मिस से मिसेज बनीं अंशुला कपूर, रोहन ठक्कर संग लिए सात फेरे, दूल्हा-दुल्हन की दिखी पहली झलक  

नई दिल्ली, 6 जुलाई - अंशुला कपूर मिस से मिसेज बन गई हैं। लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग उनकी शादी मुंबई के ताज लैंड्स में संपन्न हुई। उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों से की गई। शादी के फंक्शन को इंटीमेट रखा गया। जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्तों ने शिरकत की। 
बोनी कपूर की बड़ी बिटिया अंशुला कपूर आज 6 जुलाई को जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत कर रही हैं। रोहन ठक्कर के साथ उनकी शादी है। कपूर परिवार में जश्न है। इस शादी में कई सेलेब्स भी शिरकत कर रहे हैं।

शादी की तस्वीरें अंशुला कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने हमसफर रोहन के लिए लिखा है, 'सभी लोगों में से। सभी जगहों में से। सभी टाइमिंग में से। यह तुम थे। हर मोड़ पर अब भी तुम हो। तुम मेरे लिए सबसे सुरक्षित जगह हो'।

 
#अंशुला कपूर
# रोहन ठक्कर