केरल : भूस्खलन की घटना को लेकर आपातकालीन बैठक हुई 


नई दिल्ली, 6 जुलाई  - केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने मंगलवार को वायनाड में हुए भूस्खलन की घटना को लेकर आपातकालीन बैठक की। इस बैठक में राज्य के कृषि मंत्री टी. सिद्दीकी भी शामिल हुए, जो वायनाड से ही हैं। बैठक में अनाक्कम्पॉयिल-कल्लाडी सुरंग सड़क परियोजना के वायनाड छोर पर हुए भूस्खलन की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की गई।  इसके साथ ही इस भूस्खलन का भयावह वीडियो भी सामने आया है। 

#केरल : भूस्खलन