लुधियाना के एक मशहूर स्कूल के जनरेटर में लगी भीषण आग
लुधियाना, 8 जुलाई, (भूपिंदर बैंस, रूपेश कुमार) - लुधियाना में दुगरी के पास एक जाने-माने स्कूल के जनरेटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना भयानक रूप ले लिया। आग लगने की घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने बच्चों को स्कूल से छुट्टी दे दी और मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
#Fire Incident

