इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

जकार्ता, 8 जुलाई - आज, अपने इंडोनेशिया दौरे के तीसरे और आखिरी दिन, प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सबसे बड़े मंदिर प्रम्बानन के दर्शन किए। यह मंदिर एक हज़ार साल पुराना है। प्रधानमंत्री ने मंदिर के रिकंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इसके बाद, उन्होंने आरती की और पुजारियों से आशीर्वाद लिया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने भी प्रधानमंत्री के साथ प्रम्बानन मंदिर का दौरा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राष्ट्रपति सुबियांटो के साथ एक फोटो शेयर की।

उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया और आसमान से मंदिर का नज़ारा दिखाया।

#PM Narendra Modi