Kolakata Airport: अभिषेक बनर्जी के स्वागत से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर बवाल
कोलकाता, 19 जून - तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता पहुंचने से पहले एयरपोर्ट परिसर में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। अभिषेक बनर्जी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में समर्थक एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिसके बाद धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच पहले बहस हुई, जो बाद में झड़प में बदल गई। घटना के चलते एयरपोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
इस बीच केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से शांति बनाए रखने और कानून पर भरोसा रखने की अपील करता हूं। किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। घटना के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की निगरानी कर रही है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

