मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी

फतेहगढ़ साहिब, 31 जुलाई – शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया कि महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह जी के शहीदी दिवस के मौके पर आज उनकी जन्मभूमि सुनाम पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने देश के लिए उनके जज्बे और कुर्बानी को याद किया और सभी से उनकी सोच और शहादत से सीख लेने की अपील की।

#CM Bhagwant Mann
# Shaheed Uddham Singh