भेड़-बकरियां चराने गई 19 वर्षीय युवती सियुल नदी में बही, रातभर सर्च के बाद मिला शव
चंबा , 31 जुलाई चंबा जिले के संघणी क्षेत्र के *प्रेढ़ गांव* में भेड़-बकरियां चराने गई 19 वर्षीय शबनम का पैर फिसलने से वह सियुल नदी के तेज बहाव में बह गई। सूचना के बाद पुलिस, आईटीबीपी और अग्निशमन विभाग ने पूरी रात सर्च अभियान चलाया। आज शुक्रवार सुबह जलडी के पास नदी से युवती का शव बरामद किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
चंबा जिले के संघणी क्षेत्र में वीरवार को एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवती की सियुल नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान *प्रेढ़ गांव* निवासी शबनम पुत्री गुलाम नबी के रूप में हुई है।
#भेड़-बकरियां

