श्रद्धालुओं से भरी निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, सात घायल

शाहतलाई, 27 जुलाई - अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध एवं शाहतलाई दर्शन के लिए आई श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में कुल 35 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद ज़िला प्रशासन, पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से एक घायल को पीजीआई चंडीगढ़ तथा दो घायलों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है। इसके अतिरिक्त चार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार बड़सर अस्पताल में चल रहा है।

ज़िला प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा प्रभावित यात्रियों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।

 
#श्रद्धालुओं
# निजी बस