विपक्ष खुद पेपर लीक का किंग :निशिकांत
नई दिल्ली, 27 जुलाई - भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष, खासकर कांग्रेस, पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली में उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर चर्चा की बात कर रहा है, जबकि पेपर लीक के असली 'किंग' वही हैं। दुबे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास इस विषय पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चर्चा से बच रहा है, क्योंकि अगर संसद में इस मुद्दे पर विस्तार से बहस हुई तो कांग्रेस खुद बेनकाब हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष को सच सामने आने का डर है। इसके कुछ देर बाद ही सदन में फिर हंगामा होने लगा, जिसके बाद सदन की कार्यावही कल तक स्थगित कर दी गई।
#निशिकांत
#भाजपा सांसद

