हंगामे के बीच दो बजे तक स्थगित हुई संसद की कार्यवाही


नई दिल्ली, 27 जुलाई  - संसद की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही कांग्रेस सांसदों ने छात्रों के प्रदर्शन पर हुई कथित लाठीचार्ज की घटना का मुद्दा उठाया। कांग्रेस की ओर से राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने यह मामला उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाबदेही तय करने की मांग की। विपक्ष के लगातार हंगामे और नारेबाजी के बीच पहले राज्यसभा और बाद में लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

#संसद