यह डेमोक्रेसी की जीत है:सोनम वांगचुक


नई दिल्ली, 25 जुलाई  - एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने ट्वीट किया, "यह डेमोक्रेसी की जीत है, सड़कों से सीधे डेमोक्रेसी की जीत है। यह शांति, सब्र और लगन की जीत है।"केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जाने-माने शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने भी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि, सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर 20 दिन तक अनशन किया था। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनाम वांगचुक ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- यह लोकतंत्र की जीत है, सीधा लोकतंत्र... जो सड़कों से निकला है। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है। सीजेपी और देश की 'जेन जी'को बधाई; और उन सभी नागरिकों का धन्यवाद जिन्होंने डर और डर के डर को त्यागकर देश के हर कोने से आवाज उठाई। जवाबदेही से अब सुधार की ओर।

#डेमोक्रेसी .:सोनम वांगचुक