दिल्ली पुलिस की सभी नियमित छुट्टियां रद्द, आपात स्थिति में ही मिलेगी मंजूरी


नई दिल्ली, 25 जुलाई  - दिल्ली में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अपने सभी कर्मियों की नियमित छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश सभी जिला पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी), विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ), इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है। आदेश के अनुसार अगले निर्देश तक आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश सहित कोई भी नियमित छुट्टी स्वीकृत नहीं की जाएगी। केवल वास्तविक आपात स्थिति में सक्षम प्राधिकारी द्वारा सत्यापन और अनुमोदन के बाद ही छुट्टी दी जाएगी। साथ ही, पुलिस आयुक्त की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी पुलिसकर्मी किसी प्रशिक्षण कार्यक्रम या पाठ्यक्रम में भाग नहीं ले सकेगा।

#दिल्ली पुलिस