जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी, सरकार संग आज फिर CJP की बैठक
नई दिल्ली, 25 जुलाई - दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के बैनर तले छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और आज होने वाली सरकारी बैठक को आंदोलन के लिए अहम माना जा रहा है। CJP प्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच आज तीसरे दौर की बातचीत प्रस्तावित है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह दोपहर 3:30 बजे CJP प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार ने आज का समय मांगा था।
#जंतर-मंतर

