दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन रहेंगे बंद
नई दिल्ली, 24 जुलाई - दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन की वजह से आज भी मेट्रो का यातायात प्रभावित रहेगा. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार को भी 17 स्टेशन बंद रखने का ऐलान किया है. 24 जुलाई को सुबह 7 बजकर 30 मिनट से ही यह स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे. वहीं पहले की व्यवस्था की तरह राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट से यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा रहेगी. पिछले तीन दिनों से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं लगातार बाधित हो रही है. कल पहले 16 स्टेशन बंद किए थे, लेकिन दोपहर तक झंडेवालान मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिया गया था.
#दिल्ली मेट्रो

