दिल्ली में आज 18 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने दी जानकारी
नई दिल्ली, 25 जुलाई - दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जानकारी दी है कि शनिवार, 25 जुलाई को सुबह 07:30 बजे से अगले आदेश तक कई मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
DMRC के मुताबिक, शनिवार को कुल 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। इनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है

