दिल्ली पुलिस द्वारा बिश्नोई गैंग का गुर्गा गिरफ्तार
नई दिल्ली, 18 फरवरी - दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बॉस बॉबी कबूतर को गिरफ्तार किया है, जो सात साल से फरार था।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर महफूज उर्फ बॉबी कबूतर फिल्म एक्ट्रेस दिशा पटानी के बरेली स्थित घर पर हुई गोलीबारी के मामले में भी वांछित था। उसने दिशा पटानी के घर पर गोलीबारी करने वाले शूटरों को हथियार सप्लाई किए थे। बॉबी कबूतर उर्फ महफूज से पूछताछ की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि हथियार किसने मंगवाए थे। बॉबी कबूतर पर दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हुए डबल मर्डर केस और ग्रेटर कैलाश में एक जिम के बाहर नादिर शाह की हत्या का भी आरोप था। बॉबी कबूतर नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के एक बड़े गैंगस्टर हाशिम बाबा के लिए काम करता है, जो अभी तिहाड़ जेल में है। हाल ही में बॉबी कबूतर समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

